जुना अखाड़ा की भव्य नगर प्रवेश यात्रा, फर्रुखाबाद में उमड़ा जनसैलाब

Jan 02, 2026 - 21:39
0 0
जुना अखाड़ा की भव्य नगर प्रवेश यात्रा, फर्रुखाबाद में उमड़ा जनसैलाब

block-350 block-350

जुना अखाड़ा की भव्य नगर प्रवेश यात्रा, फर्रुखाबाद में उमड़ा जनसैलाब

फर्रुखाबाद। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की भव्य नगर प्रवेश यात्रा का शुभारंभ मेला रामनगरिया की 6 नंबर सीढ़ी से धूमधाम के साथ हुआ। सैकड़ों संत-महात्माओं की दिव्य उपस्थिति में निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा, शॉल ओढ़ाकर सम्मान, आतिशबाजी और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा मेला क्षेत्र से होते हुए पुल के ऊपर पहुंची, जहां ब्रह्मदत्त मूर्ति (पांचाल घाट) पर नागरिकों ने स्वागत किया। इसके बाद पराग डेयरी, चांदपुर, खानपुर, कादरी गेट तिराहा, लिंजीगंज तिराहा, साहिबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा, सेनापति मोड़, खड़ीआई मोड़, पक्का पुल चौराहा, तिकोना मंडी तिराहा, बजरिया रोड, रेलवे स्टेशन तिराहा, चौक, नेहरू रोड, घूमना तिराहा, बस अड्डा, बढ़पुर और आवास विकास तिराहा सहित अनेक स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने श्रद्धाभाव से स्वागत किया।

घूमना तिराहे पर आतिशबाजी के बीच महंत सत्यगिरी जी महाराज को प्रतीकात्मक भेंट अर्पित की गई तथा साधु-संतों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पूरी यात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर प्रवेश यात्रा में रामनगरिया मेला संत समिति के अध्यक्ष **महंत सत्यगिरी जी महाराज** के साथ सागर पुरी, विपिन गिरी, बलवंत गिरी, श्यामल पुरी, विपिन पुरी, झंझट गिरी, धर्मदेव उर्फ छोटे भैया, जगदीश पुरी, सेवागिरी, हेमंत गिरी, चंद्रमा गिरी, शंकर गिरी, नाथ बाबा, कन्हैया दास, जयदेव गिरी सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User