तहसीलदार ने थाना-दिवस में सुनी समस्याएं, क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक रहे मौजूद

Sep 24, 2023 - 08:21
0 27
तहसीलदार ने थाना-दिवस में सुनी समस्याएं, क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक रहे मौजूद

block-350 block-350

तहसीलदार ने थाना-दिवस में सुनी समस्याएं, क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक रहे मौजूद

 कायमगंज/फर्रूखाबाद । थाना-दिवस में आयी हुई शिकायतों को सुनकर तहसीलदार आलोक कटियार ने उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस बीच क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल भी मौजूद रहे। क्षेत्र के लखनपुर निवासी ग्रामीणों ने सार्वजनिक रास्ता बंद करने वालों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर हो रहे अबैध निर्माण कार्य को रूकवाया जाये ।

इसी प्रकार क्षेत्र की जुबैदा पत्नी मंसूर अली ,निसारा बेगम पत्नी नौसीद,मुन्नी बेगम पत्नी हकीम,दुख्तरी बेगम पत्नी जफर,मुनीसा बेगम पत्नी लतीफ़ निवासी घसिया चिलौली ने तालाब पर हो रहे निर्माण कार्य की शिकायत की है उन्होंने कहा कि हम लोगों के लगभग 20 मकान हैं नींव खोदने की वजह से मकानों को गिरने का खतरा है। उन्होंने जांचकर कार्यवाही करने की गुहार लगायी है। कस्बा चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी, कानूनगो जगदीश कुमार,आदि राजस्व कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User