आगरा डीआईजी शैलेंद्र कुमार पांडेय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित

Dec 28, 2025 - 20:48
0 0
आगरा डीआईजी शैलेंद्र कुमार पांडेय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित

block-350 block-350

आगरा डीआईजी शैलेंद्र कुमार पांडेय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित

 मैनपुरी 28 दिसंबर अजय किशोर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 पुलिस मंथन के दौरान आगरा परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को विशेष सम्मान से नवाजा गया है। सम्मेलन के दूसरे दिन, रविवार 28 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष-2011 बैच के आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार पांडेय को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्रदान किया।

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए इस सम्मान पर आगरा पुलिस और सोशल मीडिया सेल ने हर्ष व्यक्त किया है। इस दो दिवसीय पुलिस मंथन सम्मेलन में प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें कर्तव्यनिष्ठा के लिए अधिकारियों का उत्साहवर्धन भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User