कटरी में धंधकती मिली कच्ची शराब की भट्टी, दो दबोचे

Sep 24, 2023 - 08:15
0 14
कटरी में धंधकती मिली कच्ची शराब की भट्टी, दो दबोचे

block-350 block-350

कटरी में धंधकती मिली कच्ची शराब की भट्टी, दो दबोचे 38 लीटर शराब के साथ उपकरण बरामद

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कच्ची शराब की भट्टी धंधकती मिली। पुलिस ने दो आरोेपितों के पास से 38 लीटर कच्ची शराब के साथ उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार को कुआखेड़ा चैकी पुलिस को मुखविर से सूचना मिली कि कटरी क्षेत्र के गांव गंधिया में दो लोग अपने घर में अवैघ शराब की कच्ची भट्टी चला रहे है। इस पर चैकी प्रभारी राजीव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां छापा मारा। मौके से दो आरोपितों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम प्रेमपाल उर्फ नेता व दूसरे ने रामसिंह बताया।

पुलिस ने बताया दोनो आरोपित सगे भाई है। चैकी प्रभारी ने बताया उनके घर से 38 लीटर कच्ची शराब के साथ ही शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User