Aligarh News : खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन प्रतिष्ठानों से 07 नमूने किए संग्रहीत

Dec 23, 2025 - 20:33
0 1
Aligarh News : खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन प्रतिष्ठानों से 07 नमूने किए संग्रहीत

block-350 block-350

खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन प्रतिष्ठानों से 07 नमूने किए संग्रहीत

अलीगढ़ । आगामी क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत जिले में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष छापामार अभियान संचालित किया जा रहा है। मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 07 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए, जिनमें केक, पेस्ट्री, चॉकलेट केक, पाइनएप्पल केक, व्हाइट कम्पाउंड स्लैब एवं मैदा जैसे बेकरी उत्पाद एवं उनके निर्माण में प्रयुक्त खाद्य सामग्री शामिल हैं। यह नमूने सासनीगेट एवं बन्नादेवी क्षेत्र स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों, खाद्य कारोबारकर्ताओं से लिए गए, जिनमें प्रमुख रूप से मै0 अरोरा जी कन्फैक्शनरी, मै० एबोरेसिया बिस्ट्रो एवं मै0 तरन फूड सर्विसेज आगरा रोड शामिल हैं।

संग्रहित सभी खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि त्योहारी अवसरों पर केवल मानकयुक्त, सुरक्षित एवं पंजीकृत प्रतिष्ठानों से ही खाद्य पदार्थ क्रय करें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर विभाग को तत्काल सूचित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User