कासगंज/सोरों पुलिस ने पॉस्को एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Sep 23, 2023 - 19:25
0 25
कासगंज/सोरों पुलिस ने पॉस्को एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सोरों पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायलय के समक्ष किया गया पेश । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में, आज दिनांक 23.09.2023 को थाना सोरों पुलिस द्वारा, मुखबिर खास की सूचना पर, मु0अ0सं0 508/2023 धारा 363/366 भादवि व 11/12 पोक्सो एक्ट थाना सोरों जनपद कासगंज में वांछित अभियुक्त को अगौली चौराहे से, समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- • विपिन पुत्र सूरज निवासी विछौली थाना औरास जनपद उन्नाव । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- • मु0अ0सं0 508/2023 धारा 363/366 भादवि व 11/12 पोक्सो एक्ट थाना सोरों जनपद कासगंज पुलिस टीम- • उ0नि0 आबिद कुरैशी थाना सोरों जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User