Kasganj news कासगंज में ऐतिहासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों व जनकल्याण योजनाओं की गहन समीक्षा

Dec 16, 2025 - 18:47
0 3
Kasganj news कासगंज में ऐतिहासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों व जनकल्याण योजनाओं की गहन समीक्षा

block-350 block-350

कासगंज में ऐतिहासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों व जनकल्याण योजनाओं की गहन समीक्षा

पारस्परिक समन्वय, समयबद्ध क्रियान्वयन, नवाचार एवं जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए योजनाओं का किया जाए प्रभावी संचालन - संगीता सिंह, आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़

कासगंज 16 दिसम्बर 2025 (सू0वि0) आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार कासगंज में मण्डलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह अवसर कासगंज जनपद के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि जिला गठन के पश्चात पहली बार अलीगढ़ मण्डल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं समस्त मण्डलीय अधिकारी एक साथ कासगंज कलक्ट्रेट में उपस्थित रहे। बैठक में मण्डलीय समन्वय को सुदृढ़ करने के साथ विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने पारस्परिक समन्वय, समयबद्ध क्रियान्वयन, नवाचार तथा जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष बल दिया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभिन्न योजनाओं में सभी जनपदों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। डे-एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज के अंतर्गत डिमांड शासन को प्रेषित की जा चुकी है। नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी के एसई को पीटीए (पलवल-टप्पल-अलीगढ़) मार्ग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि बाईपास बनने के बाद भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्य अवधि बढ़ाने संबंधी पत्र प्रेषण की जानकारी ली तथा विलंब के लिए जिम्मेदार कंपनियों व ठेकेदारों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण तलब किया। एसई जल निगम के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि अनावश्यक टालमटोली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में मण्डल के प्रदेश में सर्वाेपरि रहने पर परियोजना अधिकारी नेडा अरुण कुमार शर्मा को बधाई दी गई। पीएम सूर्य घर योजना में कासगंज जनपद पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में सभी सीडीओ एवं संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। विद्युत समीक्षा में नेट मीटरिंग उपभोक्ताओं के घरों में शीघ्र स्मार्ट मीटर लगाने तथा विद्युत बिलिंग में तेजी से सुधार लाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना में कासगंज के सी श्रेणी में रहने पर सीडीओ ने निरंतर प्रयास जारी रहने और शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया। एम्बुलेंस सेवा की समीक्षा में आयुक्त ने डग्गामारी पर रोक लगाते हुए मरीजों एवं तीमारदारों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी में सी श्रेणी पर सभी सीडीओ को प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में बढ़ते कूड़े के ढेरों पर चिंता व्यक्त करते हुए आयुक्त ने सीडीओ, बीडीओ, डीपीआरओ एवं अधिशासी अधिकारियों को समय रहते प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। वृहद वृक्षारोपण अभियान में लगाए गए पौधों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए गए। निराश्रित गौवंश संरक्षण के तहत अधिकाधिक हरा चारा उगाने, बड़ी गौशालाओं में सोलर पंप व सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए गए। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापना हेतु संचालित योजनाओं की भी गहन समीक्षा की गई। आईजीआरएस समीक्षा में मण्डल की स्थिति संतोषजनक पाई गई, जहां विगत तीन माह सितंबर, अक्टूबर व नवंबर में प्रदेश में मण्डल पांचवें स्थान पर रहा। आयुक्त ने प्रश्नगत प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए विभागों में असंतुष्ट फीडबैक की स्थिति पर सुधार लाने को कहा। बैठक में निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, स्वच्छ भारत मिशन, सेतु निर्माण, नवीन सड़कों का निर्माण व अनुरक्षण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजनाएं तथा सिल्ट सफाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन, जिलाधिकारी एटा प्रेम रंजन, जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स, जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह, सभी सीडीओ, जेडीसी मंशाराम यादव, उप निदेशक अर्थ संख्या अनुला वर्मा, अपर निदेशक स्वास्थ्य मोहन झा, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार, एडी सूचना संदीप कुमार सहित मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे। --

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User