अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन

Dec 03, 2025 - 21:18
0 2
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन

 कासगंज । अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर श्री गणेश इंटर कालेज कासगंज में दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर झण्डारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा हरी झण्डी दिखाकर दिव्यांग बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता , छूकर पहचानो, रस्सा कशी,जलेबी दौड़ की शुरूआत कर सभी का उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि सरकार आपके साथ है। दिव्यांगजन आगे बढ़ें और सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें। कार्यक्रम की प्रसन्नता की कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने उपस्थित होकर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गायन, नृत्य, दौड़, लेखन एवं कला जलेबी दौड़ रस्साकशी छूकर पहचानो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान-समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के द्वारा पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) गौरव शाक्य तथा सहावर, सोरों व कासगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User