जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

Nov 19, 2025 - 21:08
0 0
जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

block-350 block-350

जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

 मैनपुरी । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी द्वारा बुधवार को भारत की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास में जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष कुलश्रेष्ठ ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह अपनी दृढ़ संकल्प, ठोस निर्णय लेने की क्षमता, और कभी न झुकने वाले रवैये के कारण 'लौह महिला' के नाम से जानी जाती थीं।

उन्होंने विशेष रूप से 1971 के युद्ध का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण कराया और पाकिस्तानी सेना के 93,000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया। इस जयंती समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों में रमेश चंद्र वर्मा, अनुपम शाक्य, डॉ. नवीन शर्मा, चंद्र प्रकाश दुबे, भीमसेन कठेरिया, नकुल शाक्य, सरफराज़ सिद्दीकी, वाजिफ सिद्दीकी, अजीत यादव, शैलेंद्र सक्सेना, और अमित वर्मा शामिल थे। सभी ने भारत के लिए इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User