Mainpuri News : ऑपरेशन शिकंजा': SOG और बिछवां पुलिस ने टैक्स चोरी और अवैध वसूली के मामले में दो गिरफ्तार

Nov 18, 2025 - 10:37
0 14
Mainpuri News : ऑपरेशन शिकंजा': SOG और बिछवां पुलिस ने टैक्स चोरी और अवैध वसूली के मामले में दो गिरफ्तार

block-350 block-350

'ऑपरेशन शिकंजा': SOG और बिछवां पुलिस ने टैक्स चोरी और अवैध वसूली के मामले में दो गिरफ्तार

मैनपुरी (अजय किशोर) । मैनपुरी पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत एस.ओ.जी. और थाना बिछवां पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जी.टी रोड पर गुटखा परिवहन करने वाले वाहनों से अवैध वसूली करने वाले ढाबा संचालक पंकज यादव पुत्र राम सेवक निवासी बलरामपुर, थाना कुरावली, मैनपुरी को गिरफ्तार किया है।यह अवैध वसूली एस.ओ.जी. के नाम पर गुटखा परिवहन करने वाले वाहनों को भय और प्रलोभन दिखाकर की जा रही थी।

इसके साथ ही, सेल टैक्स की चोरी करके गुटखा (पान मसाला) ले जा रहे डी.सी.एम. (नम्बर HR 38 AH 9413) के चालक रजनेश पुत्र रामदास निवासी नगला मुईया, थाना छिबरामऊ, कन्नौज को भी गाड़ी और करीब 60 लाख रुपये के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गुटखा दिल्ली से सीतापुर ले जाया जा रहा था, और विल्टी पर गुटखा की जगह अन्य सामान का बिल दिखाया गया था। इस संबंध में थाना बिछवां में मु0अ0सं0 378/2025 धारा 308(3)/318(2) बीएनएस के तहत अभियुक्तगण रजनेश, पंकज यादव और एक अज्ञात व्यक्ति प्रशांत त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेल टैक्स की चोरी के गुटखा की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है, जिसके संबंध में सेल टैक्स अधिकारी को सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User