Etah News : जलेसर तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Nov 15, 2025 - 21:19
0 32
Etah News : जलेसर तहसील में जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

block-350 block-350

जलेसर तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

एटा । शासन की मंशानुसार आज जनपद की तीनों तहसीलों—एटा सदर, अलीगंज एवं जलेसर—में माह के तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह, एसएसपी श्याम नारायण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने तहसील जलेसर में उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संज्ञान लिया तथा अधिकारियों को शासन की मंशानुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया,जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी प्रार्थनापत्र निर्धारित समय सीमा से अधिक लंबित न रहे, अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करते हुए गुणवत्ता परक निस्तारण करें एवं शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट करें

शासन स्तर से फोन के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से निरंतर फीडबैक भी लिया जा रहा है।क्षेत्र के लेखपाल, बीट सिपाही एवं पंचायत सचिव नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित करे। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाए तथा स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत दृष्टिदोष से प्रभावित 30 से अधिक छात्र-छात्राओं को चश्मे भी वितरित किए।तहसील जलेसर में प्राप्त कुल 21 शिकायतों में से 02 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।तहसील अलीगंज में एडीएम (वि/रा) लालता प्रसाद शाक्य की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, इस दौरान 15 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश एवं एसडीएम विपिन कुमार ने उपस्थित अधिकारीगण के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई की।

यहां भी प्राप्त 16 शिकायतों में से 02 प्रकरणों का मौके पर समाधान कराया गया। तहसील जलेसर में समाधान दिवस के दौरान एसएसपी श्याम नारायण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, पीडीडीआरडीए सुरेंद्र कुमार गुप्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, उपजिलाधिकारी जलेसर भावना विमल, तहसीलदार संदीप सिंह सहित विभिन्न जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User