प्रशिक्षु अधिकारियों ने जानी अलीगढ़ मंडल की प्रशासनिक व्यवस्था, वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

Nov 14, 2025 - 21:29
0 5
प्रशिक्षु अधिकारियों ने जानी अलीगढ़ मंडल की प्रशासनिक व्यवस्था, वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

block-350 block-350

प्रशिक्षु अधिकारियों ने जानी अलीगढ़ मंडल की प्रशासनिक व्यवस्था, वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

एटा । लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के 100वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का क्षेत्र अध्ययन एवं अनुसंधान कार्यक्रम (FSRP) इन दिनों जनपद एटा में संचालित है। इसी क्रम में प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने भ्रमण के छठवे दिन अलीगढ़ मंडल के कैंप कार्यालय में प्रशासनिक ढांचे और कार्यप्रणाली का व्यापक अवलोकन किया। बैठक में मण्डलायुक्त अलीगढ़ संगीता सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों को मण्डल में चल रही प्रमुख परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति, विकास कार्यों, नवाचारों तथा प्रशासनिक प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने भविष्य में अधिकारियों की भूमिका, निर्णय क्षमता, जनसुनवाई, फील्ड विजिट और अभिसरण आधारित कार्यशैली की महत्ता पर विशेष बल दिया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अलीगढ़ मंडल प्रभाकर चौधरी ने कानून-व्यवस्था की प्रभावी व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल रणनीतियों, तकनीकी हस्तक्षेप, महिला सुरक्षा, सायबर अपराध रोकथाम तथा बीट प्रणाली के संचालन पर विस्तृत चर्चा की। प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का वरिष्ठ अधिकारियों ने समुचित उत्तर दिया। नगर आयुक्त अलीगढ़ प्रेम प्रकाश मीणा और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (ADA) के उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने शहरी अवसंरचना, मास्टर प्लान, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता मॉडल, स्मार्ट सिटी परियोजना और नई विकास योजनाओं पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि शहरों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों—अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज—के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों के विकास कार्यों, व्यवस्थागत चुनौतियों और अनुभवों को प्रशिक्षु अधिकारियों से साझा किया।

 प्रशिक्षु अधिकारियों ने संवाद को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें प्रशासनिक ढांचे, निर्णय प्रक्रिया, विकास कार्यों की निगरानी तथा कानून-व्यवस्था संचालन की गहन समझ प्राप्त हुई है। उनका कहना था कि यह अध्ययन भ्रमण उनके भविष्य के फील्ड प्रशासन में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इस अवसर पर मण्डलायुक्त संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, एडीए के उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा, जिलाधिकारी अलीगढ़ संजीव रंजन, जिलाधिकारी एटा प्रेम रंजन सिंह, जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स, जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह, पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अलीगढ़ योगेंद्र कुमार, एटा के डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र, हाथरस के सुरेश चन्द्र केसरवानी तथा कासगंज के सचिन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User