यातायात माह के तहत चेकिंग अभियान, 163 वाहनों का चालान, ₹1.81 लाख का सम्मन शुल्क

Nov 12, 2025 - 08:44
0 0
यातायात माह के तहत चेकिंग अभियान, 163 वाहनों का चालान, ₹1.81 लाख का सम्मन शुल्क

block-350 block-350

यातायात माह के तहत चेकिंग अभियान, 163 वाहनों का चालान, ₹1.81 लाख का सम्मन शुल्क

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के पर्यवेक्षण में मंगलवार को “यातायात माह” के अंतर्गत जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की गई। पुलिस टीम ने मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, नाबालिग चालक, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना और ओवर स्पीडिंग जैसे मामलों में कुल 163 वाहनों का चालान किया गया तथा ₹1,81,000 का सम्मन शुल्क वसूला गया।

अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर लगाकर चालक–परिचालकों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। यातायात पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए, पैंपलेट वितरित किए और आमजन से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित यातायात में सहभागी बनने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User