भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने विकासखंड अवागढ़ में किया क्षेत्रीय अध्ययन

Nov 12, 2025 - 08:40
0 1
भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने विकासखंड अवागढ़ में किया क्षेत्रीय अध्ययन

block-350 block-350

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने विकासखंड अवागढ़ में किया क्षेत्रीय अध्ययन

 एटा। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 प्रशिक्षु अधिकारियों का जनपद एटा के अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय दिवस का कार्यक्रम विकासखंड अवागढ़ एवं जैथरा में संपन्न हुआ। प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने अध्ययन क्षेत्र कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरधरा का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का अवलोकन किया।

उन्होंने नेत्र, दंत, सामान्य ओपीडी, इमरजेंसी तथा पैथोलॉजी इकाइयों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों की जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सा अधिकारियों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।इसके उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम खेरिया ताज पहुंचकर सहभागी मैपिंग की प्रक्रिया में भाग लिया तथा ग्रामीण जनमानस से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास की भावी संभावनाओं को जाना। उन्होंने गांव में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा लिया।इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजस्व, पंचायती राज, स्वास्थ्य, कृषि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कौशल विकास, खाद्य एवं रसद तथा समाज कल्याण विभाग के विकास खंड स्तरीय अधिकारियों एवं योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद स्थापित कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति और उनके प्रभाव की जानकारी प्राप्त की। अंत में प्रशिक्षु अधिकारियों ने कृषि विज्ञान केंद्र, अवागढ़ का भ्रमण कर कृषि अनुसंधान, नवाचार एवं नई वैज्ञानिक तकनीकों से किसानों को हो रहे लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने कृषि क्षेत्र में हो रहे प्रयोगों की सराहना की और स्थानीय अधिकारियों से अनुभव साझा किए इस दौरान अपरिचित अधिकारी श्वेता सिंह खंड विकास अधिकारी अवागढ़ स आनंद जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मनवीर सिंह,प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ0मनीष कुमार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User