काली नदी तट पर वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

Nov 04, 2025 - 20:14
0 0
काली नदी तट पर वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

block-350 block-350

काली नदी तट पर वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

एटा। जिलाधिकारी प्रेमरंजन के मार्गदर्शन में मंगलवार को जनपद एटा के ग्राम नगला जगरूप स्थित काली नदी तट पर नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी की तर्ज पर दिव्य एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण में गंगा महिमा का गुणगान हुआ और जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी रहे। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, डीएफओ सुंदरेशा, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बुलंदशहर राजघाट से आए आचार्य गणों द्वारा मंत्रोच्चारण एवं वेदपाठ के मध्य भव्य गंगा आरती संपन्न कराई गई। उपस्थित अतिथियों एवं जनसमुदाय ने दीपदान कर गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश दिया। दोपहर में आयोजित सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गंगा क्विज, दौड़ प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, रंगोली, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा जीवनदायिनी शक्ति है और उनकी स्वच्छता हम सबका दायित्व है। उन्होंने घोषणा की कि यह घाट अब कालिंदी घाट के नाम से जाना जाएगा और इसका सौंदर्यकरण कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने नदियों की स्वच्छता एवं उनके सामाजिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन दयानंद श्रीवास्तव ने किया तथा संयोजन नमामि गंगे के संयोजक आर्यन गौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश वशिष्ठ, डीएसओ कमलेश गुप्ता, एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह सहित अनेक अधिकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User