UP panchayat chunav : पंचायत चुनाव की बड़ी अपडेट

UP panchayat chunav : पंचायत चुनाव की बड़ी अपडेट

Nov 01, 2025 - 09:07
0 515
UP panchayat chunav :  पंचायत चुनाव की बड़ी अपडेट

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। भले ही निर्वाचन आयोग ने अभी तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन जिलों में तैयारी अपने अंतिम चरण में है। रायबरेली की जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रही हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया समय पर और पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके। इस बीच, निर्वाचन विभाग ने ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी पदों के लिए नामांकन शुल्क, जमानत राशि और प्रचार व्यय सीमा निर्धारित कर दी है।

★ ग्राम प्रधान उम्मीदवार के लिए नई सीमा- ग्राम प्रधान पद के लिए प्रत्याशी अब अधिकतम ₹1,25,000 रुपये तक का ही चुनाव प्रचार खर्च कर पाएंगे। यह सीमा पहली बार इतनी सख्ती से लागू की जा रही है ताकि चुनाव में धनबल और दिखावे पर अंकुश लगाया जा सके।

★ मतदाताओं और मतदान व्यवस्था की तैयारियां- इस बार के पंचायत चुनाव में रायबरेली जिले के 22 लाख 6 हजार 637 मतदाता मतदान करेंगे। निर्वाचन विभाग के अनुसार, 10,665 मतपेटियों की व्यवस्था की जा चुकी है और मतपत्रों की छपाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अब केवल चुनाव तिथि घोषित होना बाकी है।

★ नामांकन शुल्क और जमानत राशि का विवरण-

● ग्राम पंचायत सदस्य: नामांकन शुल्क ₹200, जमानत राशि ₹800, प्रचार व्यय सीमा ₹10,000

● ग्राम प्रधान: नामांकन शुल्क ₹600, जमानत राशि ₹3,000, प्रचार व्यय सीमा ₹1,25,000

● क्षेत्र पंचायत सदस्य: नामांकन शुल्क ₹600, जमानत राशि ₹3,000, प्रचार व्यय सीमा ₹1,00,000

 ● जिला पंचायत सदस्य: नामांकन शुल्क ₹1,000, जमानत राशि ₹8,000, प्रचार व्यय सीमा ₹2,50,000

● ब्लॉक प्रमुख: नामांकन शुल्क ₹2,000, जमानत राशि ₹10,000, प्रचार व्यय सीमा ₹3,50,000

● जिला पंचायत अध्यक्ष: नामांकन शुल्क ₹3,000, जमानत राशि ₹25,000, प्रचार व्यय सीमा ₹7,00,000

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User