Tamilanadu News : एक्टर विजय की रैली में बड़ा हादसा, भगदड़ से 36 लोगों की मौत

Sep 28, 2025 - 09:36
0 123
Tamilanadu News : एक्टर विजय की रैली में बड़ा हादसा, भगदड़ से 36 लोगों की मौत

block-350 block-350

तमिलनाडु के करूर में एक्टर और TVK चीफ विजय की रैली में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे दम घुटने से 36 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। एक बच्चा भी लापता बताया जा रहा है।

मौके पर मौजूद विजय ने तुरंत भाषण रोक दिया और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली करने का निर्देश दिया, ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया जा सके। हादसे के बाद रैली में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है और घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच जारी है। करूर रैली हादसे पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का बयान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर में हुई रैली हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी, स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमणियन और जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती लोगों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, उन्होंने तिरुचिरापल्ली के मंत्री अन्बिल महेश को राहत कार्यों में हर संभव मदद करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने एडीजीपी से भी हालात को नियंत्रित करने और स्थिति पर तेजी से कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने की भी अपील की। इस बीच, सोशल मीडिया पर विजय की रैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग उनके राजनीति में आने का स्वागत कर रहे हैं, जबकि कई लोग चाहते हैं कि वे फिल्मों पर ही ध्यान दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User