Kasganj news शासन की मंशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।

Sep 20, 2025 - 19:55
 0  2
Kasganj news शासन की मंशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

शासन की मंशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।

कासगंज मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में तहसील सहावर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता-अपर जिलाधिकारी तीनों तहसील में 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 06 मौके पर ही निस्तारित। कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में तहसील सहावर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने, विधवा व वृद्वावस्था पेंशन न मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमायश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से सम्बंधित 14 प्रार्थना प्रत्र प्राप्त हुये। जिनमें से 02 प्रार्थना पत्रों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त हुई शिकायतों व समस्याओं के प्रभावी व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कासगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 30 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें 03 प्रार्थना पत्रांे को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद की अध्यक्षता में तहसील पटियाली के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 27 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें 01 प्रार्थना पत्र को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में उपजिलाधिकारी न्यायिक, डीएसओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा सीओ, तहसीलदार, समस्त क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो