एटा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन
एटा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन
एटा । एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक स्थान जिनेश्वर मिश्र हाल जी टी रोड एटा पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मुकुंद मिश्रा,की अध्यक्षता में संपन्न हुई,आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूरे प्रदेश के 62 जिलों के अध्यक्ष , महामंत्री आदि पदाधिकारी तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशीय पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया,एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे पदाधिकारिओं के लिए आवास एवं भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की गई ,एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की महिला कार्यकारिणी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने हेतु पधारे हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों के रजिस्ट्रेशन का कार्य किया गया।
एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के समस्त पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पूर्ण समर्पित एवं सक्रिय भाव से पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था को आरम्भ से अंत तक सम्हाला,प्रदेश कार्यसमिति की उक्त आयोजित बैठक में व्यापारियों के हितों से संबंधित अनेक विषयों पर व्यापक चर्चा हुए,प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों से संबंधित अनेक विषयों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए , विचार व्यक्त करने वाले पदाधिकारियों में मुख्यरूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री द्वय,राजेंद्र गुप्ता,एवं डॉक्टर दिलीप सेठ, प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर आदि पदाधिकारी थे,अनेक पदाधिकारियों द्वारा अभी केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए परिवर्तन का हार्दिक स्वागत किया गया , इससे राष्ट्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी एटा के जिलाध्यक्ष संदीप जैन , एटा सदर विधायक माननीय विपिन वर्मा डेविड,तथा नगर पालिका एटा की चेयरमैन सुधा गुप्ता,आदि जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
आयोजित कार्यक्रम के संयोजक संजीव वार्ष्णेय बंटी बाबू आवागढ़ एवं राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले रहे,कार्यक्रम का सफल संचालन गणेश वार्ष्णेय आवागढ़ ने किया,आयोजित कार्यक्रम की आयोजन समिति में मुख्य रूप से प्रदीप गुप्ता अलीगंज ,अशोक जी सर्राफ, कल्लू मियां , राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले, सूर्यकांत गुप्ता , सुजीतदेव वार्ष्णेय ,प्रदीप गुप्ता भामाशाह , प्रतीक गुप्ता , दिनेश गुप्ता , गणेश वार्ष्णेय आवागढ़, संजीव वार्ष्णेय बंटी आवागढ़ ,राकेश वार्ष्णेय आर के ज्वेलर्स, वीरेंद्र वार्ष्णेय, अतुल राठी , डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय "बॉबी", राकेश गुप्ता आर टी ओ ,तनवीर अन्ना खान ,एस कुमार , प्रदीप गुप्ता पप्पन ,संजीव जैन , प्रसून वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय,प्रवेश मिश्रा , उमेश प्रताप सिंह चौहान,विनायक गुप्ता ,पंकज गुप्ता , आलोक जैन , साबिर मियां , जावेद आलम,मुकेश वार्ष्णेय , मोहम्मद रियाज अब्बास,दीपक वार्ष्णेय, आनंद सर्राफ,देव सोलंकी ,सौरभ वार्ष्णेय,गोपाल वार्ष्णेय तथा एटा उद्योग व्यापार मंडल की जिला महिला कार्यकारिणी की अध्यक्षा श्रीमती चीना अग्रवाल सहित समस्त महिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने भाग लिया।





