Farrukhabad News : किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sep 02, 2025 - 21:14
0 10
Farrukhabad News :  किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कंपिल/फर्रूखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर निवासी नितिन पुत्र रघुवीर लोधी एवं श्रवन उर्फ सौरभ पुत्र ज्ञानचंद को किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार को देर शाम घर से शौच के लिए सड़क किनारे जा रही थी। मार्ग में पड़ोसी गांव सवितापुर निवासी दो युवकों ने रोक लिया। दोनों युवक किशोरी को जबरदस्ती सड़क किनारे बनी पुरानी बिल्डिंग में ले गए। नितिन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के बेहोश होने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। काफी समय तक किशोरी के घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों को किशोरी बेहोशी हालत में पुरानी बिल्डिंग में मिली।परिजन किशोरी को घर ले आए। होश आने पर किशोरी ने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। रविवार दोपहर पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User