लुटेरी दुल्हन की कहानी: 8 शादियां, HIV पॉजिटिव और फिर भी नहीं रुकी लूटपाट

लुटेरी दुल्हन की कहानी: 8 शादियां, HIV पॉजिटिव और फिर भी नहीं रुकी लूटपाट

Aug 27, 2025 - 09:38
0 28
लुटेरी दुल्हन की कहानी: 8 शादियां, HIV पॉजिटिव और फिर भी नहीं रुकी लूटपाट

block-350 block-350

लुटेरी दुल्हन की कहानी: 8 शादियां, HIV पॉजिटिव और फिर भी नहीं रुकी लूटपाट

पटियाला, पंजाब। पैसे का लालच किस हद तक इंसान को गिरा सकता है, इसकी जीती-जागती मिसाल है पटियाला की एक लुटेरी दुल्हन। यह महिला अब तक 8 लोगों से शादी कर उन्हें न केवल भावनात्मक रूप से ठगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी बर्बाद कर चुकी है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह महिला HIV पॉजिटिव है, इसके बावजूद वह लगातार शादियां करती रही और पुरुषों के जीवन को खतरे में डालती रही। आरोपी महिला देवीगढ़ कस्बे की रहने वाली है। वह और उसका पूरा परिवार इस ठगी में शामिल था।

गैंग का निशाना ऐसे पुरुष होते थे जिनकी उम्र शादी की सामान्य उम्र पार कर चुकी होती थी। भावनात्मक रूप से कमजोर इन पुरुषों को वह अपने मीठे बोल और झूठे वादों से फंसा लेती थी। हर बार नए रिश्ते के लिए महिला अपने असली पति को ‘भाई’ बनाकर सामने लाती थी। साथ ही गैंग के अन्य सदस्य खुद को रिश्तेदार बनाकर विश्वास जीतते थे। एक बार रिश्ता तय हो जाता, तो शादी के चंद दिन बाद ही यह महिला नकदी, गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। आश्चर्यजनक रूप से महिला के पहले से 3 बच्चे हैं, लेकिन फिर भी वह शादी कर लोगों को ठगती रही। यह सब उसके लिए कमाई का जरिया बन चुका था।

परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसने इसे पेशेवर ठगी का रूप दे दिया था। जब यह लुटेरी दुल्हन 9वीं शादी की तैयारी कर रही थी, तभी पुलिस को इस गैंग की खबर लगी और उन्होंने पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस भी तब हैरान रह गई जब मेडिकल जांच में महिला HIV पॉजिटिव निकली। इस खुलासे के बाद तो उसके शिकार बने सभी दूल्हों में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस महिला और उसके गैंग के अन्य सदस्यों से गहन पूछताछ कर रही है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह ठगी का एक संगठित रैकेट है, और इससे जुड़ी कई और जानकारियां सामने आने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User