जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Aug 23, 2025 - 18:42
0 1
जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

block-350 block-350

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद। संबंधी एतिहात के निर्देश जानकारी के अनुसार शनिवार को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद ने थाना दिवस के बाद ढाई घाट शमशाबाद की गंगा घाटी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम चौरा हार के पास जल सैलाब का नजारा देखा यहां हर तरफ पानी पानी देखा जा रहा था बताते हैं दोनों अधिकारियों ने गंगा कटरी क्षेत्र में कुछ समय रुककर बाढ़ की स्थितियों का जायजा लिया उसके बाद बे शमशाबाद नगर में स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने शिव लिंग की पूजा अर्चना करते हुए जलार्पण किया साथ ही वहां वृक्ष को जल चढ़ाया यहीं पर स्थित नगर पंचायत शमसाबाद के अंतर्गत सीवर टैंक का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंनेनिर्माण संबंधी आवश्यक निर्माण संबंधी वस्तुओं को देखा नगर में ही स्थित पानी वाली टंकी यहां भी उन्होंने निरीक्षण करते हुए उपस्थित लोगों से आवश्यक जानकारी की कर्मचारियों से प्रयोग में लिए जाने वाले कलपुर्जों तथा आवश्यक वस्तुओं कीजांच पड़ताल की जिलाधिकारी फर्रुखाबाद उपस्थित कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता की सामग्री लगाए जाने के निर्देश दिए।

 यहां निरीक्षण की कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी फर्रुखाबाद नबीन मंडी मंडी शमशाबाद पहुंचे यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लगभग 350 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की उधर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद द्वारा संयुक्त रूप से की गई निरीक्षक की कार्रवाई से संबंधित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल रहा जाने के बाद सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User