कासगंज महिला सशक्तिकरण हेतु "शक्ति दीदी" के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरुकता हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान ।

Sep 15, 2023 - 18:26
Updated: 3 years ago
0 28
कासगंज महिला सशक्तिकरण हेतु "शक्ति दीदी" के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरुकता हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण ।

 महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त । सभी का उद्देश्य जन कल्याण व मानव समाज की सेवा करना शासन प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी के माध्यम से चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गाँव में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं / बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण कराने के सम्बंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, महिलाओं/ बालिकाओं को | अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार- बार नहीं आना पडेगा अपितु "शक्ति दीदी" नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गाँव में उपस्थित होकर महिलाओं / बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनके साथ के साथ संवाद कर उनकी शिकायत का गुण दोष के आधार पर निराकरण कराया जायेगा। पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन में विभिन्न थाना महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न गाँव में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें गाँव की महिलाओं / बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं / बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं व शिकायतो के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किये गये । ग्राम चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला | सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव सम्बंधी जानकारी दी गयी और शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर जैसे 1090, 112, 1076, 1098,108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग करने हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के सम्बंध में अवगत कराते हुए इससे बचने व सतर्क | रहने हेतु 1030 हेल्पलाइन नम्बर के सम्बंध में जानकारी दी गयी तथा सरकार द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरुक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User