रक्षाबंधन पर बच्चों की कला ने बिखेरा सुन्दर रंग

Aug 08, 2025 - 20:48
0 1
रक्षाबंधन पर बच्चों की कला ने बिखेरा सुन्दर रंग

block-350 block-350

रक्षाबंधन पर बच्चों की कला ने बिखेरा सुन्दर रंग कायमगंज/

फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में एपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राखी बनाओ, थाली सजाओ और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, कागज और पारंपरिक सजावट सामग्री का उपयोग कर अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।

 थालियों पर पारंपरिक डिजाइन और मनमोहक रंग संयोजन ने सभी को आकर्षित किया, वहीं राखियों में बच्चों की कल्पनाशीलता झलकती नजर आई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा, उप प्रधानाचार्य दीपक शुक्ला, कोऑर्डिनेटर दीक्षा चौहान, अवनीश चतुर्वेदी, सतीश पांडेय, अरुण दुबे, लाडले मोहन दुबे, अंजना राठौर, अंकुर यादव और आरके पाठक समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User