त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बढ़ी सक्रियता

Aug 07, 2025 - 20:58
0 5
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बढ़ी सक्रियता

block-350 block-350

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बढ़ी सक्रियता

अलीगढ़। जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में, आगामी रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें जिले के विभिन्न बाजारों, किराना दुकानों, मिठाई प्रतिष्ठानों, डेयरी, होटल एवं स्नैक्स स्टोर्स पर औचक निरीक्षण के लिए पहुँचीं। निरीक्षण के दौरान 23 खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए, जिनमें मिश्रित दूध, खोया, पनीर, रिफाइंड तेल, नमकीन, मिठाई, सूजी, बिस्किट व अन्य उत्पाद सम्मिलित थे। 73 किलोग्राम सड़ी-गली रिफाइंड नमकीन एवं सैम्पल किए गए उत्पादों को तत्काल नष्ट किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 23,360 आंकी गई। 70 किलोग्राम पोलीथीन में रखा गया खोया भी संदेहास्पद गुणवत्ता के कारण नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत 13,062 बताई गई।

190 किलोग्राम खोया मिक्सिंग की आशंका के चलते जब्त कर 38,000 मूल्य का खोया मौके पर नष्ट कराया गया। कुछ प्रतिष्ठानों से लिए गए मिश्रित दूध, पनीर व सूजी के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिलायंस स्टोर (अलीगढ़), खैर मार्केट, मामू-भांजा मार्केट, बरौला बाईपास, ग्राम चकबरा, सराय हकीम रोड, व अन्य स्थानीय प्रतिष्ठान। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दीनानाथ यादव ने जनता से अनुरोध है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबलिंग एवं एक्सपायरी की जानकारी अवश्य लें। किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा शंका की स्थिति में तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें। यह अभियान भविष्य में भी सतत रूप से जारी रहेगा, जिससे जनमानस को शुद्ध, सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User