हरियाली तीज पर पुलिस परिवार में रंगीन उत्सव, महिलाओं और बच्चों ने दिखाया हुनर

Jul 25, 2025 - 21:47
0 8
हरियाली तीज पर पुलिस परिवार में रंगीन उत्सव, महिलाओं और बच्चों ने दिखाया हुनर

block-350 block-350

हरियाली तीज पर पुलिस परिवार में रंगीन उत्सव, महिलाओं और बच्चों ने दिखाया हुनर

एटा में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन एटा में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती रम्भा सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मिस तीज प्रतियोगिता, राखी मेकिंग, थाली सजाने, मेंहदी और डांस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मिस तीज प्रतियोगिता में श्रीमती संगीता पत्नी आरक्षी के.पी. सिंह को मिस तीज के खिताब से नवाजा गया।

 इसके अलावा राखी मेकिंग, थाली सजाने, मेंहदी और डांस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन व जनपद उपाधीक्षक वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन सुश्री कीर्तिका सिंह, श्रीमती नंदनी सिंह प्रभारी महिला थाना, श्रीमती अनीता गौतम पत्नी प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल गौतम सहित अन्य महिला कर्मी और पुलिस परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल और आनंदमय बनाने में अपना योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User