शासन की गाइड लाइन का उल्लंघन करना पड़ा भारी – दो नानबेज होटलों से तीन लोगों को हिरासत में

Jul 21, 2025 - 20:12
0 10
शासन की गाइड लाइन का उल्लंघन करना पड़ा भारी – दो नानबेज होटलों से तीन लोगों को हिरासत में

block-350 block-350

शासन की गाइड लाइन का उल्लंघन करना पड़ा भारी – दो नानबेज होटलों से तीन लोगों को हिरासत में

कायमगंज / फर्रुखाबाद। सोमवार को कायमगंज स्थित होटलों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह ने पुलिस बल के साथ छापा मार कार्रवाई की । गाइड़ लाइन का उल्लंघन करने पर होटलों से तीन लोगों को हिरासत में ले थाने भिजवाया गया। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह एवं उनकी टीम तथा पुलिस के साथ मिल कर कायमगंज बाईपास मार्ग स्थित दो नानबेज होटलों पर छापा मार कार्रवाई की गई । इस दौरान उन्होंने वहां से तीन युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताते चलें इस सावन के महीने में सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी कर सभी जिलों एवं कस्बों सहित अन्य स्थानों पर खुले आम मीट विक्री ना करने का स्पष्ट आदेश जारी कर अवगत करा दिया था ।

 वहीं मीट परोसने वाले होटलों तथा ऐशे ही ढावों आदि को भी पूरे सावन मास भर मीट ना परोसने ( बिक्री ) का आदेश दिया गया है। किन्तु फिर भी गाइड लाइन ना मानने की शिकायतें मिल रहीं थीं । तो आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कायमगंज के कई होटलों पर छापामार कार्रवाई की गई और दो होटल से तीन लोगों को पड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया। वही मना हुआ खाना फिकवाया गया।बताया गया कि गाइड लाइन की अनदेखी करने वालों पर आवश्यक / प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा सकती है । खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार होटल गरीब नवाज तथा होटल दाऊद दोनों को बंद करा दिया गया है । इन्हीं के संचालकों को हिरासत में लिया गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User