कासगंज कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे-जिलाधिकारी

Sep 12, 2023 - 19:00
Updated: 3 years ago
0 23
कासगंज कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे-जिलाधिकारी

block-350 block-350

आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक चलेगा सेवा पखवाड़ा। कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे-जिलाधिकारी आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति बढ़ाकर शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें। स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से आमजनों को स्वास्थ्य योजनाओं से लाभांवित करें। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील कुमार कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आयुष्मान भवः अभियान की अन्तर्विभागीय समन्वयक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। 13 सितम्बर 2023 को आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। जिसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनीवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये जनसमुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः अभियान का संचालन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत निःशुल्क दवाओं एवं जांच के साथ ओपीडी, टेली कंसल्टेंट, योग वेलनेस सत्र, गैर संचारी रोगों की जांच, आभा आईडी बनाना, आयुष्मान कार्ड वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र सभी परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना से अवश्य लाभांवित किया जाये। कोई भी पात्र योजना से वंचित नहीं रहना चाहिये। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति बढ़ाकर लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करें। स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से आमजनों को स्वास्थ्य योजनाओं से लाभांवित करें। आयुष्मान भवः अभियान को सफल बनाने के लिये आशाओं को प्रशिक्षित किया जाये। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक तथा 17 सितम्बर से ही आयुष्मान आपके द्वार के अंतर्गत आयुष्मान कार्डों का वितरण कराया जायेगा। आयुष्मान मेला के अंतर्गत साप्ताहिक सीएचसी मेला तथा हेल्थ एवं वेलनेस मेले का आयोजन कराया जायेगा। 02 अक्टूबर को ग्राम/शहरी वार्ड स्तरीय आयुष्मान सभा का आयोजन किया जायेगा। आयुष्मान भवः अभियान के दौरान समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक एवं उपकेन्द्र स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्रों में गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये जिला स्तर, ब्लाक स्तर एवं नगरीय निकाय एवं ग्राम स्तर पर गतिविधियां आयोजित कर टीबी उन्मूलन, संचारी सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जायेगी। हर शनिवार को समस्त हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कराया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव अग्रवाल तथा सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त एमओआईसी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User