जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक सम्पन्न मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

Jun 27, 2025 - 17:29
0 1
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक सम्पन्न मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

block-350 block-350

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक सम्पन्न मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुआ विचार

एटा। शासन की मंशानुसार आज जनपद एटा में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 नागेंद्र नारायण मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके परिजनों से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई, इस दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा विद्युत, राजस्व जिला पूर्ति कार्यालय, चकबंदी,खंड विकास कार्यालय तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी के संज्ञान में लाया गया जिन पर उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सैनिकों एवं उनके परिवारजनों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमें उनका सम्मान करना चाहिए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

 उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों के लंबित मामलों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सैनिक कल्याण कार्यालय सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तत्परता से कार्य करें और जिला प्रशासन हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड से वंचित लोगों की फैमिली आईडी कार्ड अवश्य बनवाए जाएं ताकि नियमानुसार सभी को लाभान्वित किया जा सके इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए युवाओं को इससे जोड़ा जाए। बैठक में अपर उपजिलाधिकारी राजकुमार मौर्य,जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महेंद्र प्रताप,जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता,खंड विकास अधिकारी शीतलपुर प्रभु दयाल,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User