मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बनीं मण्डलायुक्त संगीता सिंह

Jun 18, 2025 - 20:58
0 16
मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बनीं मण्डलायुक्त संगीता सिंह

block-350 block-350

मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बनीं मण्डलायुक्त संगीता सिंह

अलीगढ़ । प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं की अनुपम मिसाल पेश करते हुए अलीगढ़ मण्डल की मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने बुधवार को कमिश्नरी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ होमगार्ड एवं प्लाटून कमांडर सतेन्द्र पाल सिंह की सहायता करते हुए एक सराहनीय पहल की। सतेन्द्र पाल सिंह विगत तीन माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं। सर्जरी के उपरांत उन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी।

 इस कठिन समय में मण्डलायुक्त संगीता सिंह ने उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए न केवल उनके स्वास्थ्य का व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लिया, बल्कि उन्हें व्हीलचेयर एवं वॉकर प्रदान कर शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भी दीं। श्रीमती सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सतेन्द्र पाल सिंह के उपचार व देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें कार्यस्थल व घर पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मण्डलायुक्त द्वारा दिखाए गए इस मानवीय और संवेदनशील दृष्टिकोण की समस्त कमिश्नरी परिवार द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की गई।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि श्रीमती संगीता सिंह जैसी करुणामयी, सहृदय और कर्तव्यपरायण अधिकारी दुर्लभ हैं, जो अपने अधीनस्थों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी पूरी संवेदनशीलता से समझती हैं और उनके निराकरण के लिए तत्पर रहती हैं। इस प्रेरणादायी पहल के लिए मण्डल भर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मण्डलायुक्त का आभार प्रकट किया और उन्हें एक सच्चे प्रशासक के साथ-साथ संवेदनशील मानव होने का प्रतीक बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User