1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान शुरू, बैठक आज

Jun 18, 2025 - 21:01
0 9
1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान शुरू, बैठक आज

block-350 block-350

1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान शुरू, बैठक आज

एटा। जनपद में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह की अध्यक्षता में 19 जून 2025 को शाम 5 बजे अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन कलैक्ट्रेट सभागार एटा में किया जाएगा।

डॉ. त्रिपाठी ने सभी संबंधित विभागों से अनुरोध किया है कि वे उक्त बैठक में समय से प्रतिभाग सुनिश्चित करें, ताकि अभियान की कार्ययोजना को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा सके और जनपद को संचारी रोगों से मुक्त रखने के लिए समन्वित प्रयास किए जा सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User