रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट महिला गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

Jun 17, 2025 - 16:56
0 5
रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट महिला गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

block-350 block-350

रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट महिला गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

कमालगंज/फर्रुखाबाद । पीड़ित अमरदीप पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम कीरतपुर पोस्ट याकूतगंज थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद ने बताया कि उसके साथ दिनांक 16/06/2025 को समय करीब दोपहर 12.30 बजे रूपयों का लेनदेन को लेकर साहिल, सोनू, सुमित पुत्रणण मुकेश निवासी ग्राम कीरतपुर थाना कमालगंज ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट के शोरगुल की आवाजा सुनकर पीड़ित अमरदीप की पत्नी पूजा, भाई आकाश, व भाई बादल जो कि अमरदीप को बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट से पीड़ित अमरदीप की पत्नी पूजा, भाई आकाश, व भाई बादल के सिर में चोटें आई है।

पीड़ित अमरदीप की पत्नी पूजा राम मनोहर लोहिया फर्रुखाबाद अस्पताल में भर्ती है। जिसका इलाज चल रहा है।पीड़ित अमरदीप ने बताया कि साहिल, सोनू, सुमित, अमरदीप व उसके परिजनों के साथ आए दिन गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते रहते है पीड़ित ने थाना कमालगंज में घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User