AIR INDIA CRASH: पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जताया दुख

एयर इंडिया विमान हादसा: अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त, 242 लोग थे सवार

Jun 12, 2025 - 17:13
0 10
AIR INDIA CRASH: पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जताया दुख
PM modi on AIR INDIA CRASH

block-350 block-350

(अहमदाबाद) अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल सहित कुल 242 लोग सवार थे। हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को “हृदय विदारक” बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।”

प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि वे लगातार मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हैं, जो राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। साथ ही उन्होंने राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश भी दिए हैं।

See Also: Video: गुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान के क्रैश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User