Crime News: हैवानियत - पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालकर फेविकोल से चिपकाया और फिर....

Sep 10, 2023 - 09:24
0 813
Crime News: हैवानियत - पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालकर फेविकोल से चिपकाया और फिर....

block-350 block-350

राजस्थान के पाली के एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

इस वारदात को पढ़कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। भगवान ना करें कि किसी भी महिला के साथ ऐसा उत्पीड़न हो। दरअसल, पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसलिए उसने पत्नी को ऐसी-ऐसी यातनाएं दीं कि किसी की भी चीख निकल जाए। यह शर्मनाक कहानी को जानकर दिल दहल जाता है।

पत्नी के कैरेक्टर पर शक होने के कारण पति ने उसकी अग्नि परीक्षा लेने का फैसला किया। इसके लिए उसने तेल गर्म किया और पत्नी को उसमे हाथ डालने के लिए कहा। पति की बात सुनकर पत्नी हैरान रह गई। आरोपी ने पत्नी से कहा कि अगर वह सही है तो उसका हाथ नहीं जलेगा और अगर वह गलत है तो उसका हाथ जल जाएगा। पत्नी ने हाथ गर्म तेल में हाथ डालने से मना कर दिया।

इस बात से पति नाराज हो गया और पत्नी का हाथ जबरन गर्म तेल में डाल दिया। इससे पत्नी का हाथ बुरी तरह जल गया। इतना ही नहीं वह पत्नी को और भी अन्य तरीकों से प्रकाड़ित करता था। जब पत्नी अपने साथ होने वाले जुल्म को झेल नहीं पाई तो भागकर मायके आ गई। पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने लगभग 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला पाली जिले के बाली का है।

 फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता शादी के बाद पति और बच्चों के साथ गुजरात में रह रही थी। सबकुछ सही चल रहा था कि कुछ दिनों से पति का व्यवहार बदल गया। जिसके बाद पति उसका उत्पीड़न करने लगा। टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार, महिला का पति उसके चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि महिला का गैर मर्दों के साथ संबंध है। इसी कारण वह महिला को मारता-पीटता था।

वह महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। वह अलग-अलग तरीकों से महिला की अग्नि परीक्षा लेता था। इसी बीच उसने एक दिन पत्नी का हाथ गर्म तेल डाल दिया। पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला फेविकोल और मिर्ची पाउडर रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि हैवान पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को जलाने की कोशिश की।

एक दिन उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची का पाउडर डाल दिया। इतना ही नहीं उसने इसके बाद प्राइवेट पार्ट के ऊपर फेविकोल डाल दिया। पत्नी दर्द से चिल्लाती रही मगर उसे दया नहीं आई। ससुराल के लोगों ने भी उसकी मदद नहीं की। वह बच्चों को भी पत्नी से दूर रखता था। एक दिन महिला परेशान होकर अपने मायके भाग आई और परिजन को अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई। इसके बाद परिजन ने मामला दर्ज कराया।

 रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की शादी हुए लगभग 15 साल हो गए हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं। इसके बाद भी पति उस पर शक करता है और मारता-पीटता है। मामले में बाली थाना प्रभारी विक्रम सिंह सादू का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। मामला दहेज प्रताड़ना का लगता है। जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User