Kasganj news कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन में प्रदेश में जिले को मिला प्रथम स्थान

May 26, 2025 - 20:23
0 2
Kasganj news कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन में प्रदेश में जिले को मिला प्रथम स्थान

block-350 block-350

बेसिक शिक्षा को नई दिशा देने के लिए मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 3300 करोड़ की बहुआयामी योजनाओं का किया गया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मा0 स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन में प्रदेश में जिले को मिला प्रथम स्थान

मा0 जनप्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा के शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं कार्मिकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित

 कासगंज : मा0 मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम मानते हुए बेसिक शिक्षा को भविष्य की ठोस बुनियाद बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को लोक भवन, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर निपुण प्लस एप के माध्यम से ‘निपुण प्लस स्पॉट असेसमेंट योजना’ की शुरुआत की गई जो कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के मूल्यांकन की एक सशक्त पहल है। इस योजना से विद्यार्थियों की विषयवस्तु की समझ का आकलन कर उनकी जरूरतों के अनुसार शैक्षणिक सहयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार कासगंज में जिले के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों व शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया। मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दो जोड़ी, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग, स्वेटर एवं स्टेशनरी के लिए अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र 1200 रूपये की धनराशि स्थानांतरित की। इसके साथ ही प्रदेश भर में 3300 करोड़ की धनराशि के विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्याय किया गया जिसमें स्थापित 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय एवं 66 अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास एवं उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नवनिर्मित भवनों एवं छात्रावासों का लोकार्पण किया गया। शिक्षा के डिजिटलीकरण को गति देते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान में एजुकेशनल ब्रॉडकास्टिंग स्टूडियो, 5258 विद्यालयों में आईसीटीसी लैब, 503 पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी और 7409 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में निपुण आकलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51667 शिक्षकों का सम्मान किया गया एवं उन्हें टैबलेट भी वितरित किए गए। साथ ही शैक्षिक पुस्तक ’’सारथी’’ एवं ’’अनुरूपण’’ का विमोचन किया गया। ओनजीसी को सीएसआर फंड से 150 करोड़ की धनराशि से 05 मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के लिए सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मा0 स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप ने कहा विकसित भारत बनाने में सबसे ज्यादा योगदान हमारे शिक्षकों का है यह आज जो नीम रखी गई है उसे इमारत बनाने में आप लोग खरे उतरेंगे आने वाले समय में वन नेशन वन इलेक्शन होने वाला है आप लोगों की ड्यूटी भी सिर्फ एक बार लगेगी हमारे शिक्षक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय मिल का पत्थर साबित होगा। कासगंज सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा मुख्यमंत्री जी का टेबलेट वितरण शिक्षकों को किया गया है यह कार्य बहुत सराहनीय कार्य है जिले में बहुत अच्छा कार्य हमारे शिक्षक कर रहे हैं हमारे शिक्षक जिले में चार चांद लगाएंगे। जनपद कासगंज में कुल 1263 परिषदीय विद्यालयों व 08 के०जी०बी०वी० के सापेक्ष प्रथम चरण में आपूर्तिकर्ता द्वारा 962 परिषदीय विद्यालयों के लिए कुल 1839 टैबलेट उपलब्ध कराये गये हैं जिनमें से 85 विद्यालयों में एक-एक टैबलेट तथा 877 विद्यालयों में प्रति विद्यालय 02-02 टैबलेट का वितरण किया जा चुका है तथा वर्तमान द्वितीय चरण में आपूर्तिकर्ता द्वारा कुल 607 टैबलेट उपलब्ध कराये गये है, जिनका वितरण जनपद के 338 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों व 08 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में किया जायेगा। टैबलेट के द्वारा टाइम एण्ड मोशन स्टडी संबन्धी शासनादेश में उल्लिखित 13 पंजिकाओं का उपयोग ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा साथ ही मध्याह्न भोजन योजना का प्रभावी अनुश्रवण तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं व सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से किया जा सकेगा। जनप्रतिनिधियों तथा मुख्य विकास अधिकरी व अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में 15 विद्यालयों को टेबलेट वितरण किये तथा निपुण घोषित हो चुके विद्यालयों में से 07 विद्यालयों के प्र०अ०/स०अ० को प्रमाण-पत्र, स्मार्ट क्लास का संचालन करने वाले 07 विद्यालयों के प्र०अ० / स०अ० को प्रमाण-पत्र एवं वर्तमान शैक्षिक सत्र में नवाचार के रूप प्रारम्भ किये गये समर कैम्प में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले 07 शिक्षमित्र / अनदेशकों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिला विधान परिषद सदस्य रजनीकांत महेश्वरी, कासगंज सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी सचिन अपर जिला अधिकारी राकेश कुमार पटेल अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User