हिसार के सुशील कुमार 'नवीन' नागरिक पत्रकारिता सम्मान से हुए सम्मानित

May 26, 2025 - 20:43
 0  1
हिसार के सुशील कुमार 'नवीन' नागरिक पत्रकारिता सम्मान से हुए सम्मानित

हिसार के सुशील कुमार 'नवीन' नागरिक पत्रकारिता सम्मान से हुए सम्मानित

फरीदाबाद की मानव रचना विश्वविद्यालय में आयोजित 10वें राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में मिनिस्टर विपुल गोयल के हाथों मिला सम्मान हिसार,

25 मई वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार सुशील कुमार 'नवीन' को वर्ष 2024 के लिए नागरिक पत्रकारिता नारद सम्मान से सम्मानित किया गया है। फरीदाबाद की मानव रचना विश्वविद्यालय में आयोजित 10वें राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान और देवर्षि नारद जयंती समारोह में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर विपुल गोयल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह का आयोजन विश्व संवाद केंद्र हरियाणा द्वारा किया गया था। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट पत्रकारिता में अग्रणी रहने वाले हिसार निवासी सुशील कुमार ' नवीन' सहित प्रदेश के 8 पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र प्रचारक जतिन कुमार , वरिष्ठ पत्रकार अमीश देवगन, मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के निदेशक डॉ प्रशांत भल्ला, पीपी स्टील कारपोरेशन महिन्द्रा प्रोडेकटस, आई एम टी, फरीदाबाद के चेयरमैन प्रेम पसरीजा ,स्काईमैप फार्मास्यूटिकल्स प्राइ‌वेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता के अतिरिक्त विधायक सतीश फागना आदि उपस्थित रहे। दो बार मिल चुका है अकादमी सम्मान पत्रकारिता और साहित्य लेखन क्षेत्र में सुशील कुमार 'नवीन' (सुशील कुमार शास्त्री) राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख स्थान रखते हैं। विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ-साथ 'हरियाणा संस्कृत अकादमी' (हरियाणा सरकार) से राज्यस्तरीय 'महाकवि बाणभट्ट सम्मान' और 'पुस्तक पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। मूल रूप से जिला भिवानी के निवासी हैं। वर्तमान में हिसार के न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में निवास कर रहे हैं। लेखन और पत्रकारिता में अध्ययन काल से ही आपकी रुचि रही है। पत्रकारिता और लेखन में 26 वर्ष का अनुभव है।

तीन राष्ट्रीय समाचार पत्रों में संवाददाता, उप संपादक, वरिष्ठ उप संपादक,मुख्य उपसम्पादक पद पर कार्य कर चुके हैं। हिसार दूरदर्शन में सहायक समाचार सम्पादक और संपादकीय सहयोगी के रूप में भी कार्य किया हुआ है। वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर के नियमित स्तंभकार हैं। विभिन्न सामयिक विषयों राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, समरसता आदि पर 200 से अधिक सम्पादकीय लेख देशभर के विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों में इनके प्रकाशित हो चुके हैं। गद्य और पद्य दोनों विद्याओं में लेखन करते है। व्यंग्य लेखन में विशेष रुचि है। हिंदी में दो तथा संस्कृत में तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हिंदी-संस्कृत में 15 से अधिक पुस्तकों का सम्पादन भी किया हुआ है। राजकीय सेवा के रूप में हरियाणा संस्कृत अकादमी (हरियाणा सरकार) के साथ लंबे समय तक विशेष कवरेज, विशेष लेख (पत्रकारिता-संपादन) इवेन्ट मैनेजमेंट, क्रियेटिव टीम वर्क, पब्लिक रिलेशन, कॉर्डिनेशन आदि विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने का इनका विशेष अनुभव है। ये विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा कई बार सम्मानित किये जा चुके हैं।