गंगा में नहाते समय हादसा, पांच किशोर डूबे, चार सुरक्षित, एक लापता

May 25, 2025 - 21:33
0 33
गंगा में नहाते समय हादसा, पांच किशोर डूबे, चार सुरक्षित, एक लापता

block-350 block-350

गंगा में नहाते समय हादसा, पांच किशोर डूबे, चार सुरक्षित, एक लापता फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के जैतपुर गांव में रविवार को गंगा की रेती पर तरबूज खाने गए पांच किशोर अचानक गंगा नदी में डूब गए।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से और प्रशासन की तत्परता से चार किशोरों को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लापता किशोर की तलाश में जुटी हुई है। देर शाम तक सघन सर्च अभियान चलाया गया, मगर किशोर का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जब तक किशोर नहीं मिल जाता, खोज अभियान जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User