Kasganj news अमांपुर विधायक ने गौ शाला में किया गौ पूजन।

Sep 08, 2023 - 22:02
Updated: 3 years ago
0 60
Kasganj news अमांपुर विधायक ने गौ शाला में किया गौ पूजन।

block-350 block-350

अमांपुर विधायक हरीओम वर्मा द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कान्हा गौशाला में गौ पूजन किया। कासगंज: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा गौशालाओं में गौ पूजन किया गया। विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कान्हा गौशाला अमांपुर में गौ पूजन किया गया। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कान्हा गौशाला सोरों में गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सचिन एवं नगर पालिका सोरों चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे द्वारा गायों का पूजन कर उनका माल्यापर्ण किया गया, उन्हें तिलक लगाकर गुड़, चना, आटा आदि खिलाया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी सोरों, पशु चिकित्सक एवं सभासद आदि उपस्थित रहे। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद गंजडुण्डवारा ने स्थानीय गौशाला में पहुंच कर गायों का माल्यार्पण कर पूजन किया और उनकी सेवा कर गुड़ चना आदि खिलाया। ग्रामपंचायत पिथनपुर स्थित गौशाला में भी समाजसेवियों द्वारा गौसेवा कर गौपूजन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User