Kasganj news अमांपुर पुलिस द्वारा 15000/-का इनामिया 01 वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार।

Sep 08, 2023 - 21:54
Updated: 3 years ago
0 104
Kasganj news अमांपुर पुलिस द्वारा 15000/-का इनामिया 01 वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

 नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना अमापुर पुलिस द्वारा 01वाछिंत अभियुक्त 15000/- रुपये का इनामियां गिरफ्तार, कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त आला कत्ल 01 लकड़ी का डण्डा बरामद ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज  सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, आज दिनांक 08.09.2023 को थाना अमापुर पुलिस द्वारा, मुखबिर खास की सूचना पर 01 वांछित अभियुक्त 15000/- रुपये के इनामियां कृपाशंकर उर्फ पप्पू पुत्र मानपाल निवासी ग्राम शेखपुर थाना अमापुर जनपद कासगंज को सम्बन्धित मु0अ0सं0 199/2023 धारा 302/201 भादवि थाना अमापुर जनपद कासगंज को ग्राम शेखपुर के बाहर उसके खेत पर बने ट्यूबैल से समय करीब 11.50 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जिसकी निशानदेही पर मुकद्दमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद लकड़ी का डण्डा बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

 *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

• कृपाशंकर उर्फ पप्पू पुत्र मानपाल निवासी ग्राम शेखपुर थाना अमापुर जनपद कासगंज । 

*गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 

• मु0अ0सं0 199/2023 धारा 302/201 भादवि थाना अमापुर जनपद कासगंज 

*पुलिस टीम-* 

• प्र0नि0  प्रवेश कुमार राणा थाना अमापुर जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User