नाबालिग बच्चियों की डिमांड, ये इंजेक्शन देकर किया जाता है उम्र से पहले जवान

नाबालिग बच्चियों की डिमांड, ये इंजेक्शन देकर किया जाता है उम्र से पहले जवान

May 14, 2025 - 08:07
0 389
नाबालिग बच्चियों की डिमांड, ये इंजेक्शन देकर किया जाता है उम्र से पहले जवान

block-350 block-350

Trending vairal Video: सरकार भले ही बड़े बड़े दावे महिला सशक्तिकरण को लेकर करती हो, लेकिन जब आप जीबी रोड जैसे रेडलाइट एरिया की सच्चाई जानेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. जीबी रोड का ऐसा काला सच आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे सुनने के बाद शायद कमजोर दिल वाले खून के आंसू रोने लगें। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जीबी रोड की ऐसा काला सच बताया गया जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी।

 वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसे लेकर यूजर्स भी काफी ज्यादा गुस्से में हैं और भड़के हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक पॉडकास्ट का है, जिसमें जीबी रोड की सच्चाई को लेकर सवाल किया गया है. पॉडकास्ट में सोशल वर्कर अतुल शर्मा बताती हैं कि उन्होंने कई ऐसे किस्से देखे हैं जहां लड़कियों को रंजिश में उठा लिया गया और बहुत कम उम्र में इस धंधे में धकेल दिया गया. लड़कियों को अपनी जिस्म की नुमाइश के लिए खिड़कियों पर खड़ा कर दिया जाता है और उतनी ही हाइट पर उन्हें खड़ा किया जाता है जितने में उनका फेस और छाती नजर आती रहे. क्योंकि कस्टमर यही सब देखकर आते हैं। अतुल शर्मा ने ये भी बताया कि कैसे नाबालिग बच्चियों के अंगों को बड़ा करने और उन्हें जवान दिखाने के लिए उन्हें ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) नाम का इंजेक्शन दिया जाता है. इतना ही नहीं, एक छोटी उम्र की लड़की को एक दिन में 15 से 20 कस्टमर के साथ हमबिस्तर होना पड़ता है।

 खूबसूरत लड़कियों और खुशबू से महकती लड़कियों को ऐसे कस्टमर के हवाले कर दिया जाता है जिसकी शक्ल देखने का मन भी नहीं होता, यहां तक की उन कस्टमर की शक्ल देखने के बाद कोई उनके हाथ का पानी तक नहीं पिएगा। अतुल शर्मा ने जीबी रोड का एक काला सच ये भी बताया कि शुरू में लड़कियों को कंडोम इस्तेमाल की इजाजत उनकी मालकिन देती ही नहीं है, क्योंकि इससे भी वो पैसा कमाती है. लड़की जब प्रेग्नेंट हो जाती है तो बच्चा पैदा कराकर उससे छीन लिया जाता है और हर बार अपने बच्चे से मिलने के लिए उन्हें 200 रुपये चुकाने होते हैं. आगे वो बोलीं कि नाबालिग बच्चियों की डिमांड बाजार में सबसे ज्यादा है. कई लड़कियों ने तो केवल इस काम की वजह से उनकी आंखों के सामने दम तोड़ दिया है. आपको बता दें कि अतुल शर्मा एक सोशल वर्कर हैं और पिछले 30 सालों से सेक्स वर्कर के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं।

इसके अलावा उन्होंने कई सारी सेक्स वर्कर को रेस्क्यू भी किया है. अतुल शर्मा हाल ही में True Talk के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। अतुल शर्मा ने बताया कि जीबी रोड के रेडलाइट एरिया में सेक्स वर्कर इतनी गंध में खाना खाती हैं कि वहां लोग थूक कर चले जाते हैं तो कोई कंडोम फेंक कर चला जाता है. इतना ही नहीं, खाना खाती सेक्स वर्कर के पास कोई भी शख्स पेशाब भी कर जाता है. ये सच्चाई जानकर आपके भी भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे. लेकिन जीबी रोड की इस काली सच्चाई का रथ यहीं नहीं थमता. इससे भी कई सारे घिनोने काम हैं जो सेक्स वर्कर्स से कराए जाते हैं। वीडियो को @askshivanisahu नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या वजह है कि सरकार जीबी रोड के इन रेडलाइट एरिया को बंद नहीं करवा पा रही है. एक और यूजर ने लिखा...आप बता रही हैं और कानों से खून मेरे आ रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सभी लड़कियों के साथ नहीं होता है, ज्यादातर लड़कियां अपनी मर्जी से आती हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस काम में ज्यादातर नेपाल और बांग्लादेश की लड़कियां होती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User