तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू स्वराज ने डी एम कार्यालय को किया कूच, सौंपा ज्ञापन।

May 10, 2025 - 22:10
0 20
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू स्वराज ने डी एम कार्यालय को किया कूच, सौंपा ज्ञापन।

block-350 block-350

कासगंज भारतीय किसान यूनियन( स्वराज) के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पाण्डेय के दिशा निर्देश पर 10/ मई 2025 को जिला अधिकारी कार्यालय कासगंज पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाना था कासगंज जनपद में बलात्कार लूट चोरी डकैती अवैध खनन भूमाफिया जुआ सट्टा आईपीएल गेम जैसे कार्य करने वालों को कासगंज पुलिस का संरक्षण प्राप्त है किसान नेता कुलदीप बघेल के घर चोरी होती है लेकिन पटियाली सीओ राजकुमार पाण्डेय व पटियाली SHO राधेश्याम कश्यप द्वारा पीड़ित के घर में तोड़फोड़ कि जाती है और पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं बुजुर्गो व बच्चों को दौड़-दौड़कर मार पीटा जाता हैं और किसानों पर ही झूठा बनावटी मुकदमे लिखा जाता है राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे की जिलाधिकारी से बात हुई जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि मंगलवार को एक किसानो प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कि जाएगी और उसके बाद किसानों की मांगो को सुना जाएगा जिलाधिकारी महोदय से किसानों की तीन मांगे थे (1) CO राजकुमार पांडे द्वारा जिस तरह महिलाओं को मारा पीटा गया उन पर तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जाए, (2)पटियाली SHO राधेश्याम कश्यप को तुरंत लाइन हाजिर कर व अन्य उचित जो भी वैधानिक कार्यवाही कि जाए, (3) पटियाली कोतवाली में किसान नेता कुलदीप बघेल के परिवार व ग्रामीणों सहित 21 लोगों पर जो फर्जी मुकदमा लिखा गया वह वापस लिया जाए पटियाली पुलिस कहती है की दिउरईया गांव वालों ने पुलिसवालों पर पत्थर किया लेकिन पुलिस अभी तक ऐसी कोई वीडियो व सक्ष नहीं दे सकी जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया हो यह झूठी अफवाह है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User