Etah News: पुलिस भर्ती मेडिकल में धांधली का खुलासा, दो डॉक्टर मोटी रखम लेते गिरफ्तार

Etah News: पुलिस भर्ती मेडिकल में धांधली का खुलासा, दो डॉक्टर मोटी रखम लेते गिरफ्तार

May 09, 2025 - 15:56
0 502
Etah News:  पुलिस भर्ती मेडिकल में धांधली का खुलासा, दो डॉक्टर मोटी रखम लेते गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा । कोतवाली नगर पुलिस ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल परीक्षण के दौरान धांधली करने वाले दो डॉक्टरों को गिरफ्तार कर एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए डॉक्टर अभ्यर्थियों को अनफिट घोषित किए जाने का भय दिखाकर उनसे मोटी रकम वसूल रहे थे। पुलिस के अनुसार, 8 मई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को व्हाट्सएप पर कुछ वीडियो और फोटो प्राप्त हुए, जिनमें डॉक्टर अनुभव अग्रवाल द्वारा अभ्यर्थियों से अवैध रूप से रुपये लेते हुए और प्राइवेट स्थान पर मेडिकल परीक्षण करते हुए देखा गया।

जांच में पता चला कि ये वीडियो सुमित्रा डायग्नोस्टिक सेंटर, एटा के पास स्थित कलावती सी.टी. स्कैन सेंटर के हैं। वीडियो में कुछ अभ्यर्थियों को कपड़े उतारकर परीक्षण कराते हुए और डॉक्टर अनुभव अग्रवाल को प्राइवेट व्यक्ति से पैसे लेते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इस दौरान डॉक्टर राहुल वार्ष्णेय भी मौके पर मौजूद थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि डॉ. अनुभव अग्रवाल और डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर यूपी पुलिस में आरक्षी संवर्ग की सीधी भर्ती 2023 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से मेडिकल परीक्षा में फेल कर देने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठी।

★गिरफ्तार आरोपी - 1. डॉ. राहुल वार्ष्णेय पुत्र ओ.पी. वार्ष्णेय, निवासी विजय नगर, थाना कोतवाली नगर, एटा

2. डॉ. अनुभव अग्रवाल पुत्र डॉ. हरीशचंद्र, निवासी परिणय कुंज, दिल्ली गेट, थाना हरीपर्वत, जिला आगरा 

★ गिरफ्तारी करने वाली टीम - * प्र0नि0 अमित कुमार, थाना कोतवाली नगर * उ0नि0 अभिषेक वत्सल * उ0नि0 मघेन्द्र सिंह * का0 जितेन्द्र सिंह * का0 जितेन्द्र सिंह पुलिस ने दोनों आरोपियों को 9 मई को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User