India Pak War: भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट

May 07, 2025 - 08:21
0 17
India Pak War: भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट

block-350 block-350

पाकिस्तान से जंग के बीच भारत ने पाकिस्तान के खतरानक फाइटर जेट F-16 और जेफ-17 को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में पाकिस्तान के इस जहाज को धूल चटाई है। इससे ये साफ हो जाता है कि पाकिस्तान ने भारत को जवाब देने की कोशिश की थी लेकिन उसे पहले ही ढेर कर दिया। भारत ने पहले F16 को ढेर किया था।

 इसके कुछ देर बाद खबर आई है कि आकाश मिसाइल के जरिए भारत ने पाकिस्तान के दूसरा फाइटर जेट JF-17 ढेर कर दिया है. जबकि कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि पाकिस्तान ने भारत के संभावित हमले को देखते हुए अपने लड़ाकू विमान F-16 को पीछे धकेल दिया था। इससे पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. इसमें कई आतंकियों के मरने की खबर भी आ रही है. इस हमले की पुष्टि खुद भारतीय सेना ने की है. इसके अलावा पाकिस्तान ने हमलों की बात कबूल कर ली है। भारतीय सेना के ज़रिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में नौ आतंकवादी कैंपों पर सटीक हमले करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद बुधवार की सुबह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलाबारी हुई. यह पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

हालांकि भारत के जरिए सटीक हमले किए जाने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के भीमबर गली इलाके में तोपों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया. अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना उचित तरीके से और संतुलित तरीके से जवाब दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User