उपनिरीक्षक हेमंत कुमार के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में दी सलामी, एसएसपी ने दिया कंधा

Apr 27, 2025 - 13:26
0 192
उपनिरीक्षक हेमंत कुमार के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में दी सलामी, एसएसपी ने दिया कंधा

block-350 block-350

उपनिरीक्षक हेमंत कुमार के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में दी सलामी, एसएसपी ने दिया कंधा

 एटा। अवगत कराना है कि थाना मिरहची पर तैनात उपनिरीक्षक- 152024624 श्री हेमंत कुमार वर्मा पुत्र श्री रामसरन दास निवासी मोहल्ला लुहारन कस्बा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के मूल निवासी थे। जिनका इलाज यशोदा हॉस्पिटल में चल रहा था। आज दिनांक 27.04.2025 को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। जिसके उपरांत पार्थिव शरीर को पुलिस लाइंस एटा लाया गया जहां नम आंखों से एसएसपी एटा श्री श्याम नारायण सिंह ने दिवंगत उपनिरीक्षक को सलामी दी तथा दो मिनट का मौन रखा।

वहां उपस्थित पुलिस समस्त पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत उप निरीक्षक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा बारी-बारी से दिवंगत आत्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सेरेमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी देने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों द्वारा पार्थिव शरीर को कंधा देकर स्वजनों के सुपुर्द किया। तथा एसएसपी एटा ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User