अवैध शराब के विरुद्ध ढोलना पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Sep 07, 2023 - 16:06
Updated: 3 years ago
0 20
अवैध शराब के विरुद्ध ढोलना पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

 कच्ची/देशी शराब रखने/बेचने के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना ढोलना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 31 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद । पुलिस अधीक्षक कासगंज  सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.09.2023 को क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना ढोलना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को ग्राम छिछौरा बम्बा पुलिया के पास से, एक प्लास्टिक बोरे में बंद 31 पव्वे देशी शराब के साथ, समय करीब 20.45 बजे, गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 271/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

• राजेन्द्र सिंह पुत्र बैनीराम निवासी ग्राम छिछौरा थाना ढोलना जनपद कासगंज 

*बरामदगी का विवरण –* 

• 31 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

• मु0अ0सं0 271/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना ढोलना जनपद कासगंज

 पुलिस टीम –

• प्र0नि0  रामप्रकाश गौतम थाना ढोलना जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User