अलीगढ़ की चर्चित सास, अब दमाद राहुल के साथ रहेगी समझाकर हारी पुलिस

अलीगढ़ की चर्चित सास, अब दमाद राहुल के साथ रहेगी समझाकर हारी पुलिस

Apr 19, 2025 - 07:47
0 323
अलीगढ़ की चर्चित सास, अब दमाद राहुल के साथ रहेगी  समझाकर हारी पुलिस

block-350 block-350

अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद, दो दिन से राहुल की होने वाली सास की काउंसलिंग की जा रही थी कि वह अब किसके साथ रहेगी। इस दौरान महिला लगातार अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार पुलिस ने भी हार मान ली है।

ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने महिला को उसके होने वाले दामाद राहुल के हवाले कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब महिला अपने पति के साथ नहीं, बल्कि राहुल के साथ ही रहेगी। दो दिनों तक पुलिस उसे समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने महिला 'अपना देवी' को आखिरकार राहुल के पास सौंप दिया। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि वह अब अपने ससुराल नहीं लौटेगी और न ही अपने पति के साथ रहेगी। वह अब राहुल के साथ ही रहेगी। दो दिन तक वह पुलिस की निगरानी में रही।

अपना देवी ने थाने पहुंचने के बाद बताया कि उसका पति उस पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं, वह शराब के नशे में अक्सर उसे पीटता था और मामूली पैसों का हिसाब मांगता था। उसने यह भी कहा कि वह अब राहुल के साथ ही रहना चाहती है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और महिला ने अपनी इच्छा से यह निर्णय लिया है, ऐसे में कानून के अनुसार कोई आपत्ति नहीं है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अपना देवी घर से जेवर और पैसे लेकर भागी है। इस पर पूछताछ में अपना देवी ने बताया कि वह सिर्फ अपना मंगलसूत्र और बिछिया लेकर गई थी। इसके अलावा उसके पास केवल दो सौ रुपये थे। उसने न तो कोई जेवर लिया था और न ही घर से पैसे चुराए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User