संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत

Apr 16, 2025 - 08:54
0 57
संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत।

फर्रूखाबाद/अमृतपुर। थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गये। उसके बाद निजी अस्पताल लेकर गये। निजी अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम मोकुलपुर निवासी नीरज कुमार पुत्र श्रीपाल का विवाह बीते लगभग दो साल पूर्व जनपद हरदोई के सांडी निवासी सुखराम की पुत्री 22 वर्षीय काजल के साथ हुआ था। काजल के 1 वर्षीय पुत्र आरब है। नीरज व उसके पिता श्रीपाल नल मिस्त्री का कार्य करते हैं।

मंगलवार सुबह पिता-पुत्र नल के कार्य से चले गये। नीरज की माँ रामकली किसी काम से घर के बाहर चली गयीं थीं। घर में उसी दौरान सुबह लगभग 10 बजे काजल की संदिग्ध हालत हो गयी। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। जिस पर परिजन निजी अस्पताल लेकर आये। जहां काजल को निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर घर चले गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User