CO कृष्ण मुरारी दोहरे हुए सेवानिवृत्त

CO कृष्ण मुरारी दोहरे हुए सेवानिवृत्त

Apr 01, 2025 - 07:44
0 4
CO कृष्ण मुरारी दोहरे हुए सेवानिवृत्त

block-350 block-350

एटा- अधिवर्षता आयु पूर्ण कर क्षेत्राधिकारी श्री कृष्णमुरारी दोहरे एवं मु0आ0 श्री श्रीचंद हुए सेवानिवृत्त। पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एसएसपी श्याम नारायण सिंह तथा माननीय सांसद मिश्रिख श्री अशोक कुमार रावत, माननीय सांसद शाहजहांपुर ।

 अरुण कुमार सागर सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शॉल ओढाकर तथा फूल-मालाएं पहनाकर किया गया सम्मानित, एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए दी गई भावभीनी विदाई।* आज दिनाँक 31.03.2025 को जनपद एटा से क्षेत्राधिकारी श्री कृष्ण मुरारी दोहरे एवं मु0आ0 श्री श्रीचंद सिंह, अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा सेवानिवृत्त होने पर शॉल ओढ़ाकर, फूल मालाएं पहनाकर उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये योगदान की सराहना की गयी एवं सेवानिवृत्ति उपरांत भी पुलिस विभाग का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद मिश्रिख श्री अशोक कुमार रावत, माननीय सांसद शाहजहांपुर श्री अरुण कुमार सागर, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमित कुमार राय, क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट सुश्री कृतिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी श्री नितीश गर्ग एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User