सीमा तो शुद्ध देशी घी है, जिसकी जहाँ मर्जी हो वहाँ लगाले , सीमा हैदर के वकील भाई

Sep 04, 2023 - 09:35
0 372
सीमा तो शुद्ध देशी घी है, जिसकी जहाँ मर्जी हो वहाँ लगाले , सीमा हैदर के वकील भाई

block-350 block-350

पाकिस्तान से अपने प्यार सचिन को हासिल करने के लिए चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

अब सीमा हैदर को लेकर एक नया ही विवाद पनप उठा है। दरअसल, सीना ने जिस वकिल ए पी सिंह को राखी बांधी थी उन्होंने ही सीमा को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसकी खूब आलोचना हो रही है। सीमा को भारत की नागरिकता दिलवाने की जद्दोजहद में लगे वकील ए पी सिंह से जब पूछा गया कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी पर एक फिल्म बन रही है, अमित जानी नाम के एक व्यक्ति इन पर फिल्म बना रहे हैं, क्या आपको इसकी जानकारी है?

तो इस पर उन्होंने कहा कि 'उन्होंने और सीमा ने किसी को कोई परमिशन नहीं दी है फिल्म बनाने के लिए, सीमा-सचिन बेल पर हैं और अभी हमारा ध्यान सीमा को यहां की नागरिकता दिलवाने पर है।' 'लेकिन अगर कोई सीमा या हमारा नाम लेकर अपनी रोजी-रोटी चला रहा है तो कोई बात नहीं। फिर जब उनसे पूछा गया कि अगर वो फिल्म बनाते हैं तो क्या आप उन पर एक्शन लेंगें, जिस पर एपी सिंह ने कहा कि 'फिल्म जब बनेगी तब देखेंगे कि क्या बना है क्योंकि कुछ लोग सुर्खियों में बने रहने के लिए भी सीमा के नाम का प्रयोग करते हैं।

 'सीमा तो शुद्ध देसी घी है, कोई पराठे में लगा लो, कोई रोटी में लगा लो, कोई खिचड़ी में लगा लो, दाल में डाल लो, सब्जी में डाल लो, जहां जिसको स्वाद लगता है, सीमा के नाम का प्रयोग कर लेते हैं।' एपी सिंह का सीमा को 'शुद्ध देसी घी' कहना ही यूजर्स को रास नहीं आया और इसी वजह से वो एपी सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि 'क्या भाई इस तरह से होते हैं?' तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि 'क्या वो सीमा का केस लड़कर पब्लिसिटी नहीं बटोर रहे हैं?

कुल मिलाकर एपी सिंह इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से ट्रोल हो रहे हैं और लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले एपी सिंह ने कहा था कि 'सीमा हैदर केवल एक प्रेम की दीवानी है और वीजा ना मिल पाने की वजह से ही अवैध रूप से इंडिया पहुंची है। ना तो वो कोई जासूस है और ना ही उसने कोई और नियम तोड़ा है इसलिए उसे लेकर जो निगेटिव बातें की जा रही हैं, वो नहीं होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User