Etah News ; निधौलीकलां पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों सहित किया असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़

Etah News ; निधौलीकलां पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों सहित किया असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़

Mar 08, 2025 - 18:15
0 30
Etah News ; निधौलीकलां पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों सहित किया असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़

block-350 block-350

एटा- थाना निधौली कला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्त शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए गिरफ्तार, 09 (बने-अधबने) अवैध शस्त्र, 06 नाल, कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर नीतिश गर्ग के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कला पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए दो शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध असलहा कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है।

घटना तथा गिरफ्तारी का विवरण - दिनांक 07.03.2025 को थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अंतर्जनपदीय अवैध असलहा तस्करों को 09 अवैध तमंचा (बने-अधबने), 06 नाल 02 जिंदा कारतूस तथा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ खारजा नहर पुल से थोड़ी दूर सुनसान झाड़ियों में से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना निधौलीकलाॅ पर मुअसं- 42/2025 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य - 1- अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो पूर्व में अन्य जनपदों से भी अवैध शस्त्र के मामलों में जेल जा चुके हैं। 2- अभियुक्तगण पुराने तथा खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करते हैं 3- अभियुक्तगण हाथरस के सहपऊ, सिकन्द्राराऊ तथा निधौली कला एटा आदि में तमंचे बनाकर बेचने का कार्य करते हैं और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं तथा शौक मौज पूरे करते हैं। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता - 1- राजेश पुत्र नत्थू सिंह 2-‌ शिशुपाल पुत्र नेकसे निवासीगण सभापुर थाना निधौली कंला जनपद एटा *बरामदगी - 1- 2 तमन्चा 315 बोर चालू हालत में, 2- 01 तमन्चा 315 बोर बिना चालू हालत 3- 6 तमन्चा अधबने, 4- 06 नाल अध बनी, 5- 01 जिन्दा 315 बोर, 6- 01 कारतूस 12 बोर जिन्दा 7- भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण।

अभियुक्त राजेश पुत्र नत्थू सिंह का आपराधिक इतिहास* 1- मु0अ0सं0- 272/23 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना सहपऊ जनपद हाथरस। 2- मु0अ0सं0- 363/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना सिकंदराराउ जनपद हाथरस। 3- मु0अ0सं0- 366/17 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकंदराराउ जनपद हाथरस। 4- मु0अ0सं0- 54/12 धारा 110 जी थाना निधौली कलां जनपद एटा। 5- मु0अ0सं0- 57/2006 धारा 5/25 थाना निधौली कलां जनपद एटा। 6- मु0अ0सं0- 451/2009 धारा 5/25 थाना निधौली कलां जनपद एटा। 7- मु0अ0सं0- 42/2025 धारा 3/5/25 थाना निधौली कलां जनपद एटा। *अभियुक्त शिशुपाल पुत्र नेकसे का आपराधिक इतिहास* 1- मु0अ0सं0- 197/2009 धारा 60 थाना निधौली कलां जनपद एटा। 2- मु0अ0सं0- 42/2025 धारा 3/5/25 थाना निधौली कलां जनपद एटा। 3.मु0अ0सं0- 208/2022 धारा 3/5/12/25 थाना निधौली कलां जनपद एटा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User